फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : अब रात आठ बजे की जगह रात नौ बजे रवाना होगी प्रयागराज-दादरी स्पेशल, 17 मई से व्यवस्था लागू

Fri, 15 May 2026 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन से दादरी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन का अब गोविंदपुरी स्टेशन की जगह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव रहेगा। 17 मई की रात से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन से दादरी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन का अब गोविंदपुरी स्टेशन की जगह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव रहेगा। 17 मई की रात से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। खास बात यह है कि प्रयागराज से इसकी रवानगी अब रात 8.00 बजे की जगह रात 9.00 बजे होगी।

विज्ञापन


वर्तमान समय 02417 प्रयागराज-दादरी एवं 02418 दादरी-प्रयागराज का गोविंदपुरी स्टेशन पर ही ठहराव है। एक जून से रेलवे प्रशासन इस ट्रेन का दोनों ओर से गोविंदपुरी में ठहराव करने जा रहा है। प्रयागराज से रात 9.00 बजे चलकर ट्रेन भरवारी, सिराथू, फतेहपुर, बिंदकी रोड रुकते हुए रात 12.12-12.17 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंच जाएगी। इसके बाद सुबह 7.15 बजे ट्रेन दादरी स्टेशन पहुंचेंगी।

ऐसे में अब प्रयागराज से दादरी तक यात्रा के कुल समय में एक घंटे की बचत होगी। फिलहाल 17 से 31 मई तक दादरी स्पेशल का गोविंदपुरी स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 11.00-11.05 की जगह 12.10-12.15 बजे रहेगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 17 मई से ट्रेन में 17 की जगह कुल 18 कोच हो जाएंगे। ट्रेन में एसी थ्री का एक कोच बढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें