फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर रेलकर्मी देख सकेंगे अपना सर्विस रिकार्ड

Tue, 18 Aug 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे ने अपने 58 हजार से अधिक कर्मचारियों के इलेक्ट्रानिक सर्विस रिकार्ड (ई-एसआर) जारी किया है। ताकि कर्मचारी मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के माध्यम से अपनी सेवा सम्बंधी महत्वपूर्ण विवरणों का अवलोकन कर सकें। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे कर्मचारी सेल्फ सर्विस वेब एप्लिकेशन के माध्यम से सैलरी, लीव, प्रॉविडेंट फंड आदि की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


यह वेब एप्लिकेशन मोबाइल पर भी डाउन लोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि  रेलवे कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रिविलेज पास और पीटीओ जारी करने की सुविधा भी हाल ही में लागू की गई है। कहा कि  1767 कर्मचारियों को चयन प्रक्रिया के माध्यम से पदोन्नति का लाभ दिया जा चुका है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ  द्वारा 4125 ग्रुप डी कर्मचारियों का पैनल जारी किया गया है।

11 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटा की रिक्तियों के अंतर्गत भर्ती किया गया है। सेवारत कर्मचारी के अतिरिक्त; अप्रैल से जुलाई, 2020 के मध्य लगभग 1000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेटलमेंट ड्यू समय पर प्रदान किया गया ।  मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के अंतर्गत 60048 कर्मचारियों की योग्यता, पारिवारिक विवरण, सेवा विवरण आदि महत्वपूर्ण जानकारियों को फीड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें