फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पैरामेडिकल के विभिन्न पदों की भतीऱ् परीक्षा आज से

विज्ञापन
Railway Paramedical exams - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज के पैरामेडिकल श्रेणी के विभिन्न पदों में के लिए भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा 19 जुलाई से 21 जुलाई तक होगी। आरआरबी प्रयागराज के अधीन यह परीक्षा कुल पांच शहरों में आयोजित की गई है। आरआरबी प्रशासन ने परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों को पूरा करने का दावा किया है। परीक्षा तीन पॉलियों में होंगी।
विज्ञापन

पिछले माह ही आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन पद का दायित्व आरए जमाली ने संभाला है। वे पहली बार कोई भर्ती परीक्षा करवाने जा रहे हैं। पैरामेडिकल पोस्ट के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) तीन पॉली सुबह 9 से 10.30, दिन में 12.30 बजे से दो बजे तक एवं शाम चार बजे से 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज, आगरा, कानपुर, ग्वालियर एवं देहरादून में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक सात केंद्र आगरा में है। प्रयागराज, कानपुर और देहरादून में पांच-पांच एवं ग्वालियर में दो केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन परीक्षा प्रयागराज में नहीं होगी। मार्च माह में ही आरआरबी प्रयागराज समेत देश के 20 भर्ती बोर्ड द्वारा 1937 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थियों से मांगे गए थे। इसमें 176 पद आरआरबी इलाहाबाद के ही अधीन हैं। आरआरबी चेयरमैन आरए जमाली के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा में तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें