एनटीपीसी भर्ती परीक्षा लेवल वन के परिणाम पर आपत्ति जताते हुए अभ्यर्थियों ने पूरे देश में प्रदर्शन किया था। इसके बाद रेलवे ने जांच कमेटी गठित करने के साथ अभ्यर्थियों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे थे। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में प्रयागराज के अलावा झांसी एवं आगरा में आउटरीच कैंप खोले गए।
आरआरबी की एनटीपीसी भर्ती के 1820 अभ्यर्थियों ने लेवल वन के रिजल्ट पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। 128 अभ्यर्थियों ने तो व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर शिकायतें दर्ज कराई हैं। इनमें से प्रयागराज में खुले सेंटर पर 101 अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन
एनटीपीसी भर्ती परीक्षा लेवल वन के परिणाम पर आपत्ति जताते हुए अभ्यर्थियों ने पूरे देश में प्रदर्शन किया था। इसके बाद रेलवे ने जांच कमेटी गठित करने के साथ अभ्यर्थियों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे थे। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में प्रयागराज के अलावा झांसी एवं आगरा में आउटरीच कैंप खोले गए। 28 जनवरी से 16 फरवरी के बीच इन शिविरों में 1820 आपत्तियां पहुंचीं।
इनमें से प्रयागराज में 101, झांसी में 17 तथा आगरा में 10 अभ्यर्थियों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई। वहीं 1087 अभ्यर्थियों ने गूगल लिंक तथा 612 ने ईमेल के माध्यम से शिकायतें भेजी हैं। अफसरों ने बताया कि इन शिकायतों एवं सुझावों को समिति को भेजा जाएगा। इनका अध्ययन करने के बाद समिति मार्च के पहले सप्ताह तक अपनी सिफारिशें देगी। इस दौरान नए प्रशिक्षुओं के लिए भी शिविर का आयोजन किया गया था।