फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे एनटीपीसी परीक्षा की तारीख तय, 23 जुलाई से होगी परीक्षा

Sun, 04 Jul 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा 23, 24, 26 और 31 जुलाई 2021 को होगी। आरआरबी प्रयागराज के अधीन इस परीक्षा में 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से लंबित चल रही रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) के विभिन्न पदों की परीक्षा का सातवां और आखिरी चरण 23 जुलाई से शुरू होगा। परीक्षा 31 जुलाई तक होगी। आरआरबी प्रयागराज के अधीन इस परीक्षा में 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


दरअसल आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा पिछले वर्ष 28 दिसंबर से शुरू हुई थी। एक लाख से ज्यादा पदों में नियुक्ति के लिए  1.25 करोड़ अभ्यर्थियों को शामिल होना था। परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए यह परीक्षा सात चरणों में करवाए जाने की योजना बनी। कोरोना की दूसरी लहर के पहले ही परीक्षा के छह चरण हो गए , लेकिन कोविड के केस बढ़ने की वजह से सातवें चरण की परीक्षा टाल दी गई।

अब सातवें चरण की एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिए बोर्ड द्वारा नोटिस जारी किया गया है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा 23, 24, 26 और 31 जुलाई 2021 को होगी। आरआरबी प्रयागराज के अधीन इस परीक्षा में 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा से चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार देश भर के सभी भर्ती बोर्ड द्वारा 2.78 लाख अभ्यर्थी एडमिट कार्ड परीक्षा की तय तारीख से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को अपने संबंधित जोन की रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट देखनी होगी।

परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होगा फ्री ट्रवेलिंग पास
आरआरबी अफसरों के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) अभ्यर्थी के लिए फ्री ट्रवेलिंग पास परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले जारी होंगे। अभ्यर्थी पास जारी होने के बाद इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें