फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : सूबेदारगंज स्टेशन पर हो गए अब छह प्लेटफार्म, चार नंबर होगा एक नंबर प्लेटफार्म

Wed, 22 May 2024 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले कुंभ के पूर्व ही सूबेदारगंज स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में तैयार किया गया था। तब यहां राजरूपपुर साइड एक नई बिल्डिंग बनाई गई। अभी तक राजरूपपुर साइड में ही प्लेटफार्म नंबर चार है। उसी प्लेटफार्म से तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रेलवे कर रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर अब छह प्लेटफार्म हो गए हैं। यहां राजरूपपुर साइड स्टेशन बिल्डिंग से सटा प्लेटफार्म नंबर चार अब एक नंबर प्लेटफार्म होगा। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद यहां सभी प्लेटफार्म के नंबर बदल जाएंगे।

विज्ञापन


पिछले कुंभ के पूर्व ही सूबेदारगंज स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में तैयार किया गया था। तब यहां राजरूपपुर साइड एक नई बिल्डिंग बनाई गई। अभी तक राजरूपपुर साइड में ही प्लेटफार्म नंबर चार है। उसी प्लेटफार्म से तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रेलवे कर रहा है। अब महाकुंभ 2025 के मद्देनजर यहां दो और प्लेटफार्म बनाए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत प्लेटफार्म नंबर एक को प्लेटफार्म नंबर छह, जबकि प्लेटफार्म नंबर चार को प्लेटफार्म नंबर एक कर दिया जाएगा।

प्लेटफार्म नंबर दो व तीन को अगले कुछ दिन बाद चार व पांच नंबर के रूप में पहचान मिलेगी। यहां प्लेटफार्म विस्तार के बाद टाइल्स लगाने व प्लेटफार्म शेड लगाने का कार्य होगा। यहां दो नए प्लेटफार्म बनकर तैयार हो गए हैं। इन्हें प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन कहा जाएगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर बदले जाने का कार्य शीघ्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें