फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : त्रिवेणी और गरीब रथ निरस्त, तीन बजे बाद पहुंची वंदे भारत, 10.30 घंटे लेट रही भुवनेश्वर राजधानी

Wed, 17 Dec 2025 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तराखंड के टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एवं दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। दो महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
कोहरे के बीच आती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एवं दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। दो महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस बीच नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत भी तीन घंटे की देरी से पहुंची।

बीते कुछ दिन से पड़ रहे कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। घंटों विलंब से चल रही ट्रेनों को अगले दिन समय पर चलाने के लिए रेलवे द्वारा उन्हें निरस्त करना भी शुरू कर दिया गया है ताकि अगले दिन वह समय से चलें। इसी कड़ी में 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। वहीं मंगलवार रात 12.53 बजे आने वाली 22405 गरीब रथ एक्सप्रेस 16.30 घंटे विलंब से होने के चलते बुधवार शाम 5.30 बजे के आसपास प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी।

विज्ञापन


उधर गाड़ी संख्या 15074-15075 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी बुधवार को दोनों ओर से निरस्त रही। बताया जा रहा है बृहस्पतिवार को भी त्रिवेणी दोनों ओर से निरस्त रहेगी। वहीं दूसरी बुधवार को दिल्ली रूट की ट्रेनों का संचालन कुछ सुधरा दिखाई दिया। प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा, स्वतंत्रता सेनानी, हमसफर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की लेटलतीफी 20 मिनट से तीन घंटे तक रही। 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद जंक्शन पहुंची जबकि यहां इसके पहुंचने का समय 12.08 बजे है। नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली 22824 राजधानी एक्सप्रेस भी 10.30 घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें