हमसफर में प्रतीक्षा सूची 108 तक पहुंची
उधर सोमवार को भी प्रयागराज से विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची रही। प्रयागराज से आनंद विहार जाने वाली हमसफर के थर्ड एसी एवं स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 108 तक पहुंच गई। इसी तरह शिवगंगा के एसी फर्स्ट के अलावा अन्य सभी श्रेणियों में नो रूम रहा। वहीं प्रयागराज के स्लीपर में सोमवार को 156, थर्ड एसी में 125, एसी टू में 85 एवं एसी फर्स्ट में प्रतीक्षा सूची 13 रही।
वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज की बात करें तो रविवार के मुकाबले सोमवार को यात्रियों की आवाजाही कुछ कम तो रही, लेकिन तमाम रूटों पर जाने वाली बसों में भीड़ बरकरार रही। सोमवार को भी लखनऊ, अयोध्या एवं कानपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। हालांकि दोपहर बाद आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया आदि रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि होली के मौके पर सात रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। 18 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन होता रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी अतिरिक्त बसें चलाई जा सकती हैं।