फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : नवी मुंबई जाने वालों को राहत, पनवेल के लिए चलेगी स्पेशल

Mon, 18 May 2026 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवी मुंबई जाने वालों के लिए राहतभरी खबर है। मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए सूबेदारगंज से पनवेल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
train new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई जाने वालों के लिए राहतभरी खबर है। मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए सूबेदारगंज से पनवेल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 04103 का संचालन बुधवार 20 व 27 मई दोपहर 2:40 बजे होगा। यहां से मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक, कल्याण रेलवे स्टेशन रुकते हुए स्पेशल ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:20 बजे पनवेल पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वापसी में 04104 का संचालन पनवेल से प्रत्येक बृहस्पतिवार 21 व 28 मई दोपहर 3:20 बजे होगा। यहां अगले दिन शाम 6:00 बजे ट्रेन सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 22 कोच की स्पेशल ट्रेन में एसी थ्री के छह, स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के पांच, एसी टू का एक व एसएलआर के दो कोच रहेंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें