फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयागराज संगम स्टेशन 16 फरवरी तक बंद, आज ही खुलना था, भीड़ की वजह से बदलनी पड़ी रणनीति

Fri, 14 Feb 2025 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 16 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यहां पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी जवानों से भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 16 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यहां पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी जवानों से भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। दरअसल, वीकेंड की वजह से महाकुंभ नगर में सुबह से काफी संख्या में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। संगम स्टेशन महाकुंभ नगर के काफी निकट है। ऐसे में यहां भीड़ न उमड़े इसके लिए यहां 16 फरवरी तक लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

हालांकि, अगर यहां कोई यात्री उतर रहा है तो उसे बाहर आने दिया जाएगा, लेकिन स्टेशन पर प्रवेश किसी भी यात्री को नहीं दिया जाएगा। बता दें कि माघी पूर्णिमा के पूर्व से ही उमड़ रही भीड़ के चलते नौ फरवरी को ही प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया था। 14 फरवरी की रात 12 बजे स्टेशन खुलना था, लेकिन भीड़ को देखते हुए यह समय सीमा 16 फरवरी की रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्री प्रयाग और फाफामऊ स्टेशन से ही ट्रेन पकड़े। इन स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें