फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : 17 फरवरी को आएगी न्यायिक आयोग की टीम, 16 लोगों ने आयोग को वीडियो, फोटो भेजी

Fri, 14 Feb 2025 08:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम दोबारा जांच करने 17 फरवरी को आएगी। दो दिन टीम के सदस्य प्रयागराज में रहेंगे। आयोग की टीम ने घटना के संबंध में लोगों से अपना कथन शपथ पत्र के साथ मांगा था।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर हुई भगदड़ के बाद मौके पर बिखरा सामान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम दोबारा जांच करने 17 फरवरी को आएगी। दो दिन टीम के सदस्य प्रयागराज में रहेंगे। आयोग की टीम ने घटना के संबंध में लोगों से अपना कथन शपथ पत्र के साथ मांगा था। सूत्रों की मानें तो 16 से अधिक लोगों ने मेल कर घटना के संबंध में साक्ष्य मुहैया कराया है। तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार, सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश कुमार सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस वीके गुप्ता शामिल हैं। पहले दौरे में टीम ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई थी। घायलों और श्रद्धालुओं से मिली जानकारी के आधार पर अधिकारियों से घटना के बारे में पूछा था। न्यायिक टीम के आने की पुष्टि महाकुंभ मेले के डीएम व मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें