फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयागराज-मुंबई दुरंतो बनेगी हमसफर, चलेगी रोजाना, खत्म हो जाएगा फ्लेक्सी फेयर नियम

Fri, 22 May 2026 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे प्रशासन प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को हमसफर एक्सप्रेस में अपग्रेड कर इसे साप्ताहिक के बजाय प्रतिदिन चलाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को हमसफर एक्सप्रेस में अपग्रेड कर इसे साप्ताहिक के बजाय प्रतिदिन चलाने की तैयारी कर रहा है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने इसका विस्तृत प्रस्ताव मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के साथ मध्य रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे को भेज दिया है। इस ट्रेन का अधिकांश सफर इन दोनों जोन के नेटवर्क में होता है इसलिए उनकी हरी झंडी मिलते ही रेलवे बोर्ड इसके संचालन का अंतिम आदेश जारी कर देगा।

विज्ञापन


इस अपग्रेडेशन से सबसे बड़ी राहत यात्रियों की जेब को मिलने वाली है। वर्तमान में दुरंतो एक्सप्रेस में फ्लेक्सी फेयर लागू है इससे त्योहारी सीजन या शादियों के दिनों में थर्ड एसी का किराया सीट रिजर्व होने के साथ ही बढ़ता रहता है। हमसफर एक्सप्रेस बनते ही यह फ्लेक्सी फेयर सिस्टम पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा वर्तमान में पूरी तरह वातानुकूलित (एसी) रहने वाली इस ट्रेन के हमसफर बनते ही आम जनता की सुविधा के लिए स्लीपर कोच भी जोड़े जा सकेंगे।

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से आयोजित 10वीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक में फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल के प्रतिनिधि ने इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने का प्रस्ताव रखा। इस पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बताया कि रेलवे पहले से ही गंभीरता से काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें