पोरबंदर से आसनसोल के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। प्रयागराज जंक्शन के रास्ते इसका संचालन होगा। गाड़ी संख्या 09205 का संचालन पोरबंदर से 10 एवं 17 अप्रैल को होगा। पाेरबंदर से ट्रेन की रवानगी सुबह 8:50 बजे होगी। जामनगर, हापा, राजकोट, अहमदाबाद, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, ललितपुर, झांसी, गोविंदपुरी स्टेशन रुकते हुए ट्रेन अगले दिन शाम 6:18 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वाया मिर्जापुर, सासाराम, धनबाद आदि स्टेशन रुकते हुए सुबह 6:45 बजे आसनसोल पहुंच जाएगी।
वापसी में आसनसोल से 09206 की रवानगी 12 एवं 19 अप्रैल की शाम 5:45 बजे होगी। अगले दिन सुबह 5:45 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:45 बजे पोरबंदर पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 कोच की इस ट्रेन में एसी फर्स्ट का एक, एसी टू के दो, एसी थ्री के छह, स्लीपर के नौ एवं सामान्य श्रेणी के दो कोच एवं एसएलआर श्रेणी का एक कोच रहेगा।