रेलवे प्रशासन प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी आने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। इनमें नेता जी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके कईके मार्ग में परिवर्तन किया गया है। एक दर्जन से अधिक प्रयागराज जंक्शन की जगह छिवकी और कानपुर सेंट्रल से चलेंगी। इसके अलावा प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस 19 से 27 फरवरी तक कानपुर से प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस भी 28 फरवरी तक प्रयागराज से खजुराहो के बीच दोनों ओर संचालित नहीं होगी। ब्यूरो
आज से 28 फरवरी तक ये ट्रेनें नहीं आएंगी प्रयागराज जंक्शन
11061-लोकमान्य तिलक-जयनगर, 11062-जयनगर- लोकमान्य तिलक, 11033 पुणे-दरभंगा, 11034 दरभंगा-पुणे का संचालन प्रयागराज छिवकी के रास्ते होगा। 11071 लोकमान्य तिलक-बलिया, 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक, 22129 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट, 22130 अयोध्या कैंट - लोकमान्य तिलक झांसी रेलवे स्टेशन के रास्ते चलेगी। 22683 यशवंतपुर-लखनऊ, 22684 लखनऊ-यशवंतपुर, 12330 आनंद विहार-सियालदह, 12329 सियालदह-आनंद विहार, 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक, 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट, 15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल, 12506 आनंद विहार-कामाख्या, 15633 बीकानेर-गुवाहाटी कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलेगी। इसी तरह 14118-14117 भिवानी-प्रयागराज अब कानपुर सेंट्रल से चलेगी। इसी तरह 14115-16 डॉ. अम्बेडकर नगर-प्रयागराज का संचलान प्रयागराज की जगह अब 27 फरवरी तक खजुराहो से होगा।