फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : बागेश्वर धाम का सफर हुआ आसान, जीरो रोड डिपो से बस शुरू

Mon, 25 Aug 2025 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के लिए यूपी रोडवेज ने प्रयागराज के जीरो रोड डिपो से बस सेवा शुरू कर दी है। नियमित रूप से यह बस मध्य प्रदेश के सागर के लिए शाम छह बजे रवाना हो रही है।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के लिए यूपी रोडवेज ने प्रयागराज के जीरो रोड डिपो से बस सेवा शुरू कर दी है। नियमित रूप से यह बस मध्य प्रदेश के सागर के लिए शाम छह बजे रवाना हो रही है। चित्रकूट और छतरपुर के रास्ते यह बस बागेश्वर धाम जा रही है। रोडवेज प्रशासन अब अगले माह सागर के लिए नई बस भी उपलब्ध करवाने जा रहा है।

विज्ञापन


सागर के लिए शुरू की गई यह सेवा चित्रकूट (कर्वी), बांदा, महोबा और छतरपुर (बागेश्वर धाम) होते हुए सागर तक जा रही है। शाम छह बजे चलने के बाद अगली सुबह पांच बजे यह बस छतरपुर (बागेश्वर धाम) और आठ बजे सागर पहुंचती है।

प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार का कहना है कि अभी यह बस छतरपुर में ही यात्रियों को उतार रही है। वहां से बागेश्वर धाम नजदीक है। प्रयास किया जाएगा कि बस को वाया बागेश्वर धाम होते हुए संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर जाने वाली बस का किराया एवं दूरी

स्थान - दूरी - किराया
चित्रकूट (कर्वी)- 126 -182 रुपये
बांदा - 204-- 287 रुपये
महोबा - 263 - 368 रुपये
छतरपुर (बागेश्वर धाम )- 313 - 436 रुपये
सागर - 474 - 641 रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें