सूबेदारगंज से सिकंदराबाद के लिए 04121 स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर से 27 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे चलेगी। सिकंदराबाद तक इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पुखराया, उरई, वीरागंना लक्ष्मीबाई, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हाशाह, सिरपुर कागजनगर, मचिर्याल, पेदापल्ली, काजीपेट पर रहेगा।
प्रयागराज से तेलगांना के सिकंदराबाद के लिए रेलवे ने सीधी ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसका संचालन बृहस्पतिवार 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। सिकंदराबाद के लिए सीधी ट्रेन का संचालन अभी स्पेशल के रूप में होगा, जो प्रयागराज के सूबेदारगंज से चलकर कानपुर सेंट्रल, पुखरायां, झांसी, भोपाल के रास्ते संचालित होगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने सिकंदराबाद स्पेशल की समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
सूबेदारगंज से सिकंदराबाद के लिए 04121 स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर से 27 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे चलेगी। सिकंदराबाद तक इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पुखराया, उरई, वीरागंना लक्ष्मीबाई, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हाशाह, सिरपुर कागजनगर, मचिर्याल, पेदापल्ली, काजीपेट पर रहेगा। ट्रेन रात आठ बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी। वापसी में सिकंदराबाद से गाड़ी संख्या 04122 शुक्रवार रात 9.50 बजे चलकर रविवार सुबह चार बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।
18 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के छह, एसी टू का एक, स्लीपर के पांच, सामान्य श्रेणी के चार, एसएलआर के दो कोच रहेंगे। बता दें कि प्रयागराज से वर्तमान में सिकंदराबाद के लिए सिर्फ एक ट्रेन दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल है। इसमें भी प्रयागराज वालों के लिए गिनती भर ही बर्थ आरक्षित हैं। इस वजह से अमूमन यहां के यात्रियों को सिकंदराबाद, नागपुर जाने के लिए दानापुर से रिजर्वेशन करवाकर प्रयागराज से बोर्डिंग करवानी पड़ती है। इससे किराये का भी यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।