फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी: आरआरसी प्रयागराज ने जारी किया रिप्लेसमेंट पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने लेवल-एक (ग्रुप डी) भर्ती 2019 के अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। आरआरसी ने 11वें दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के बाद आखिरकार रिप्लेसमेंट (प्रतिस्थापन) पैनल जारी कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से लंबे समय से अंतिम चयन की आस लगाए बैठे 16 अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
विज्ञापन

इस सूची में सबसे ज्यादा फायदा झांसी मंडल के अभ्यर्थियों को मिला है, जहां सबसे अधिक नौ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा आगरा मंडल के लिए पांच, जबकि प्रयागराज मंडल और ब्रिज लाइन यूनिट के लिए एक-एक अभ्यर्थी को चुना गया है। सफल घोषित किए गए इन सभी 16 अभ्यर्थियों के रोल नंबर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहां अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें