फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेलकर्मियों ने रात नौ बजे नौ मिनट के लिए जलाई मशाल

Thu, 10 Sep 2020 01:19 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में मशाल जलाते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। रेलवे के निजीकरण के खिलाफ नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन की ओर से बुधवार की रात बालसन चौराहे पर मशाल जलाकर विरोध जताया गया। इस दौरान रात नौ बजे नौ मिनट के लिए वर्कर्स यूनियन के जोनल महामंत्री मनोज पांडेय के नेतृत्व में मशाल जलाई गई। इसमें काफी संख्या में महिला रेलकर्मी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष रेलकर्मियों ने रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण, एन पी एस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मनोज पांडेय ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की सवारी को बेचकर देश को पुन: गुलामी की तरफ ले जाना चाहती हैं।

इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कमल उसरी ने कहा सरकार सिर्फ डराने का काम रही हैं। विरोध प्रदर्शन में नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कॉम संजय तिवारी, नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सहायक महामंत्री सैय्यद इरफात अली, इफ्तिखार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें