फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी भर्ती विवाद: प्रयागराज पहुंची रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय समिति, अभ्यर्थियों से वार्ता शुरू

Thu, 26 Nov 2026 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे ग्रुप डी भर्ती (सीईएन 08/2024) में कथित विसंगतियों और कटऑफ अंकों को लेकर अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के आंदोलन का असर अब दिखने लगा है। दिल्ली कूच और प्रदर्शन की चेतावनी के बाद रेलवे बोर्ड ने पहल करते हुए उच्चस्तरीय समिति प्रयागराज भेजी है। बृहस्पतिवार को कोरल क्लब में समिति और अभ्यर्थियों के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच सीधी वार्ता शुरू हो गई है। इस वार्ता पर हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हैं। अब देखना होगा कि समिति के साथ बातचीत से अभ्यर्थियों की मांगों का कोई ठोस समाधान निकलता है या नहीं।

विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की कमेटी से वार्ता के लिए जुटे ग्रुप डी के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ग्रुप डी भर्ती (सीईएन 08/2024) में कथित विसंगतियों और कटऑफ अंकों को लेकर चल रहा अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। अभ्यर्थियों की दिल्ली कूच की चेतावनी के बाद रेलवे बोर्ड हरकत में आ गया है। बोर्ड द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंची। यहां नवाब युसुफ रोड स्थित कोरल क्लब में अभ्यर्थियों के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधा संवाद उनका चल रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान कोरल क्लब के बाहर भी बड़ी संख्या में भर्ती पहुंचे हैं। दरअसल, रेलवे ग्रुप डी भर्ती में कथित विसंगतियों आदि को लेकर अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय पर दो दिनों तक जोरदार प्रदर्शन किया था। तब एनसीआर के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इसके बाद रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर स्पष्ट किया कि कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों को आवश्यक दिशा-निर्देश के लिए रेलवे बोर्ड भेज दिया गया है।

आरआरसी के इस नोटिस के बाद अभ्यर्थियों ने दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, लेकिन उससे पहले ही रेलवे बोर्ड ने उच्च स्तरीय समिति गठित कर 26 नवंबर को प्रयागराज में ही वार्ता तय कर दी। फिलहाल कोरल क्लब में वार्ता शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने तैयार किया सात सूत्रीय मांगपत्र

इस बैठक में रखने के लिए अभ्यर्थियों ने अपना सात सूत्रीय मांग पत्र भी तैयार किये है। आंदोलन से जुड़े श्रीचंद्र यादव के अनुसार रेलवे द्वारा प्रशिक्षित योग्य सीसीएए अभ्यर्थी यदि अनारक्षित (ओपन/यूआर) मेरिट के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, तो उन्हें नियमानुसार अनारक्षित सीटों पर तत्काल चयन का अवसर दिया जाए और इसे सीईएन 08/2024 (लेवल-01) भर्ती से ही लागू किया जाए।

इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में मिली छूट को उनके प्रशिक्षण और कार्य-कौशल का परिणाम माना जाए, न कि इसे अनारक्षित मेरिट से वंचित करने का आधार बनाया जाए। इसके अलावा मांग पत्र में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत भूतपूर्व सैनिकों (एक्स-सर्विसमैन) की रिक्त बची सीटों को योग्य अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से भरने तथा टेक्नीशियन व एएलपी जैसी तकनीकी भर्तियों में कम से कम 20 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें