कोलकाता से अजमेर के लिए गाड़ी संख्या 03125 प्रत्येक मंगलवार चार अक्तूबर से 25 अक्तूबर की दोपहर दो बजे चलकर पटना होते हुए अगले दिन सुबह 5.35-5.40 बजे जंक्शन आएगी। यहां से कानपुर, टूंडला, आगरा फोर्ट, जयपुर के रास्ते शाम 7.40 बजे अजमेर पहुंच जाएगी।
अगले माह दशहरा और दिवाली के मौके पर कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। संचालन अजमेर से कोलकाता के बीच वाया प्रयागराज जंक्शन होगा। इसकी समय सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन
कोलकाता से अजमेर के लिए गाड़ी संख्या 03125 प्रत्येक मंगलवार चार अक्तूबर से 25 अक्तूबर की दोपहर दो बजे चलकर पटना होते हुए अगले दिन सुबह 5.35-5.40 बजे जंक्शन आएगी। यहां से कानपुर, टूंडला, आगरा फोर्ट, जयपुर के रास्ते शाम 7.40 बजे अजमेर पहुंच जाएगी। वापसी में अजमेर से गाड़ी संख्या 03126 बुधवार पांच अक्तूबर से 26 अक्तूबर की रात दस बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.45-10.50 बजे प्रयागराज आएगी।
यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद अगले दिन सुबह पांच बजेे ट्रेन कोलकाता पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 17 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के पांच, स्लीपर के दस एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।