फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी-पटरी घूमकर रेलवे ट्रैक से निकाली गंदगी

Sat, 03 Oct 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन आने वाले तमाम यात्री शुक्रवार को जंक्शन की साफ सफाई व्यवस्था देखकर हैरत में पड़ गए। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि जंक्शन पर इस तरह की भी सफाई हो सकती है। हालांकि जंक्शन को चमकाने का यह प्रयास रेलवे से ज्यादा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों का रहा।
विज्ञापन


जंक्शन का शायद ही कोई ऐसा भाग रहा होगा, जहां स्वयंसेवकों ने सफाई नहीं की। स्वयंसेवकों की साफ सफाई ने रेलवे को एक सीख भी दी कि अगर हर रोज इसी तरह से सफाई की व्यवस्था की जाए तो निश्चित ही इलाहाबाद जंक्शन की तस्वीर बदलने में देर नहीं लगेगी। उधर एनसीआर महाप्रबंधक अरुण सक्सेना भी आज अफसरों के साथ पटरी-पटरी घूमकर रेलवे ट्रैक से गंदगी निकाली।

पीएम मोदी के निर्देश पर स्वच्छ भारत अभियान की पहली सालगिरह पर सुबह से ही इलाहाबाद जंक्शन को चमकाने की तैयारी शुरू हो गई। सुबह 6.30 बजे से 10.30 तक संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन से जुड़े स्वयंसेवकों ने स्थानीय जोनल इंचार्ज अशोक सचदेवा, रोशन लाल भाटिया, त्रिलोकी नाथ, कृष्ण कुमार आदि के संग जंक्शन पर सफाई की। इस दौरान डीआरएम वीके त्रिपाठी, सीसीएम डीके त्रिपाठी, स्टेशन मैनेजर आर राजपूत समेत आदि अफसरों ने स्वयंसेवकों की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन


उधर सूबेदारगंज स्टेशन पर जीएम ने अफसरों के साथ रेलवे प्लेटफार्म, ट्रैक, पुल आदि की सफाई की। जीएम काफी देर तक रेलवे ट्रैक से गंदगी निकालते रहे। इसके पूर्व एनसीसी, स्काउट गाइड आदि के सदस्यों की मौजूदगी में सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय में पौधरोपण हुआ। यहां अफसरों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई।

मुख्यालय से साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई। उधर प्रयाग रेलवे स्टेशन पर लखनऊ मंडल के सीनियर डीपीओ अरुण शर्मा, स्टेशन मैनेजर पीके मणि त्रिपाठी की अगुवाई में सफाई अभियान चला। इसी तरह इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन पर भी साफ सफाई अभियान चला। इसके अलावा केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन कार्यालय में भी जीएम महेश मंगल ने कर्मचारियों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें