फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी पर लेट गए शिक्षामित्र, हंगामा

Sat, 09 Sep 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त किए जाने और अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय लिए जाने से नाराज शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को प्रतीकात्मक रूप से ट्रेन रोको आंदोलन किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में शिक्षामित्र प्रयाग स्टेशन पर रेल की पटरी पर लेट गए। पुलिस से भी उनकी हाथापाई हुई। सैकड़ों शिक्षामित्रों का को गिरफ्तार कर लिया गया। शाम के वक्त सभी को रिहा कर दिया। शिक्षामित्र शनिवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप शुक्रवार सुबह हजारों की संख्या में शिक्षामित्र सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और ट्रेन रोको आंदोलन के लिए प्रयाग स्टेशन की ओर चल पड़े। कमिश्नरी चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया लेकिन शिक्षामित्र नहीं माने और आगे बढ़ गए। इस पुलिस और शिक्षामित्रों में हाथापाई शुरू हो गई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन तब तक बड़ी संख्या में महिला शिक्षामित्र भागकर प्रयाग स्टेशन पहुंच गईं। सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र रेल पटरी पर लेट गए और ट्रेन रोकने के लिए अड़े रहे। पुलिस के अफसरों ने उनसे हटने को कहा था कि शिक्षामित्रों ने पहले वसीम अहमद को रिहा किए जाने की मांग की।

तनाव बढ़ने पर शिक्षामित्रों ने गिरफ्तारी देनी शुरू कर दी। इनमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। गिरफ्तार शिक्षामित्रों को पुलिस लाइन पहुंचा दिया गया। शाम को सवा चार बजे के आसपास सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने गिरफ्तार शिक्षामित्रों की रिहाई की घोषणा की। रिहा होने के बाद जिलाध्यक्ष वसीम अहमद और अश्विनी त्रिपाठभ् ने कहा कि सरकार दमनात्मक रवैया अपनाकर हमें रोक नहीं पाएगी। जब तक शिक्षामित्रों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार नहीं मिला, उनका संघर्ष जारी रहेगा। निर्णय लिया गया कि शनिवार को शिक्षामित्र बांह पर काली पट्टी बांधकर विद्यालय में विरोध दर्ज कराएंगे और आंदोलन के अगले चरण के तहत दिल्ली की ओर से कूच करेंगे। ट्रेन रोको आंदोलन के दौरान अरुण पटेल, अभिनव त्रिपाठी, सुनील तिवारी, विनय सिंह, अख्तर, विवेक, संदीप, अतुल द्विवेदी, प्रताप बहादुर, सिद्धराज, सुशील मिश्र, रंजीत यादव, घनश्याम दत्त, चंद्र शेखर पटेल, बलराम यादव, वंदना सरोज, कल्पना श्रीवास्तव, अमर सिंहे, द प्रकाश पांडेय, कमलाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें