फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: माघ मेले में जानिए रेलवे का रोचक इतिहास

विज्ञापन
rail news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माघ मेले में जानिए रेलवे का रोचक इतिहास
विज्ञापन

प्रयागराज। देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस कब बनी, पहली बार संचालन कब हुआ, इस तरह की तमाम जानकारियां आपको माघ मेला में रेलवे के शिविर में लगी प्रदर्शनी में मिलेंगी।
शनिवार को एनसीआर के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने डीआरएम मोहित चंद्रा के साथ लिया प्रदर्शनी का जायजा लिया। प्रदर्शनी में वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा प्रयागराज, ग्वालियर एवं कानपुर स्टेशन के डेवलपमेंट के बाद वाले भावी चित्र एवं पुराने छाया चित्र भी लगाए गए हैं। भारतीय रेल के अतीत, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर आदि से जुड़ी जानकारियां भी हैं।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने जनसंपर्क विभाग की परिकल्पना की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं को प्रदर्शनी के माध्यम से तमाम रोचक जानकारियां प्राप्त होंगी। इस दौरान जीएम ने अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटर को भी देखा। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के मॉडलों एवं अन्य सुविधाओं का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

मेले की सुरक्षा के लिए स्थापित आईसीसीसी का भी उन्होंने जायजा लिया। बाद में वह संगम रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद वह जंक्शन पर बनाए गए कंट्रोल टावर भी गए। वहां सीसीटीवी के माध्यम से उन्होंने तमाम स्थानों की फुटेज भी देखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें