फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : प्रवेश परीक्षा में पीजीएटी में राहुल, ओवरआल में दीपक ने किया टॉप

Fri, 30 Oct 2020 09:39 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
इविवि ने शुक्रवार को पीजीएटी-2 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत 33 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। पीजीएटी-2 के तहत जारी 20 पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम में राहुल कुमार सिंह ने एमएससी में सर्वाधिक 236 अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं, आईपीएस के तहत जारी 13 पाठ्यक्रमों के रिजल्ट में सर्वाधिक 256 अंकों के साथ दीपक भंडारी मेरिट में अव्वल रहे। उन्होंने बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा दी थी। इसके अलावा पीजीएटी-2 के तहत बीएड में चंदन त्रिपाठी और एमएड प्रवेश परीक्षा में तरुण राय टॉपर रहे।
विज्ञापन


आईपीएस के तहत संचालित बीए इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में राजेश कुमार श्रीवास्तव, बीए इन मीडिया स्टडीज देवेंद्र कुमार, बीवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में आनंद सिंह, बीवोक इन मीडिया स्टडीज में रामपुनीत रॉय, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में कमल अग्रवाल, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में अकबर अली, एमएससी न्यूट्रिशनल साइंस में संजीव कुमार, एमवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में शिवपूजन प्रजापति, एमवोक इन मीडिया स्टडीज में उपेंद्र सिंह, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में सूर्यकांत द्विवेदी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में सुरेंद्र नाथ मिश्र एवं दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में संजय कुमार ने टॉप किया।

वहीं, पीजीएटी-2 के तहत एप्लाइड जियोलॉजी (अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस) की प्रवेश परीक्षा में विपुल सिंह राठौर, एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस में अनिमेश तिवारी, एमए वूमेन स्टडीज में आनंद कौशल सिंह, एमए इन फिल्म थियेटर में वैभव खरे, एमए इन मास्क कम्युनिकेशन में आशीषा कुमार गुप्ता, मास्टर ऑफ फाइन आट्र्स में पॉलोमी बिस्वास, एमएससी बायोकेमेस्ट्री में ओंकारनाथ त्रिपाठी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में शिवम मिश्र, एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन में आकृति शर्मा, एमएससी इन बायोइंफॉर्मेटिक्स में आकाश पटेल, एमएससी इन डिजाइन इन एंड इनोवशेन इन रूरल टेक्नोलॉजी में अपर्णा त्रिपाठी, एमएससी इन इंवायर्नमेंटल साइंस मिनी बाजपेयी, एमएससी इन मैटेरिल साइंस में आलोक पांडेय, एमएससी इन टेक्सटाइल एंड अपेरल डिजाइनिंग में सिदराह फातिमा, एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल केमेस्ट्री एंड सॉयल साइंस) में अमन सिंह चौहान, एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी) में अभिषेक प्रकाश एवं मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज की प्रवेश परीक्षा में आदित्य सिंह अव्वल रहे।

ग्रुप डिस्कशन के बाद आएगा एमबीए का रिजल्ट

- पीएजीटी-2 के तहत एमबीए और एमबीएआरडी की प्रवेश परीक्षा का अंतिम परिणाम ग्रुप डिस्कशन एवं फिजिकल फिटनेस टेस्ट पूरा होने के बाद जारी किया जाएण्गा। इन पाठ्यक्रमों की लिखित प्रवेश परीक्षा पीजीएटी-2 के तहत अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के साथ आयोजित की गई थी। एमबीए एवं एमएबीएआरडी के लिए ग्रुप डिस्कशन एवं फिजिकल फिटनेस टेस्ट की तिथि बाद में जारी की जाएगी।

बीकॉम में प्रवेश के लिए हुए 213 रजिस्ट्रेशन

इविवि में शुक्रवार से बीकॉम में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन सभी श्रेणियों में 192 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होना था। शुक्रवार को ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान कुल 213 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 114 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक अभिलेख भी ऑनलाइन अपलोड कर दिए। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 329 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन एक नंवबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच होगा, जबकि ऑनलाइन शुल्क दो नवंबर को शाम पांच बजे तक जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें