फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने का दोगुना दाम लेने पर भड़के यात्री

Sun, 11 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से पुरी जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में ओवर चार्जिंग को लेकर यात्रियों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। नाराज यात्रियों ने ओवर चार्जिंग को लेकर ट्रेन के पेंट्रीकार मैनेजर को घेर लिया। इस दौरान यात्रियों ने खराब खाने को लेकर भी नाराजगी जताई। यात्रियों ने इसकी शिकायत इलाहाबाद मंडल के वरिष्ठ अफसरों से भी कर दी। ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने पर मंडल के वरिष्ठ अफसरों ने यात्रियों की शिकायत सुनी। जंक्शन पर ट्रेन की साफ सफाई कराने के साथ ही पैंट्रीकार से खाने का नमूना संग्रहीत किया गया।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से गाड़ी संख्या 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नई दिल्ली से शनिवार की रात 10.15 की बजाय रात 10.55 बजे चली। इलाहाबाद आते-आते ट्रेन तकरीबन आठ घंटे तक विलंबित हो गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने पैंट्रीकार से खाने का आर्डर दिया। यात्रियों का कहना था कि खाने की क्वालिटी बेहद खराब थी। इतना ही नहीं उनसे खाने का दोगुना दाम वसूला गया। ट्रेन के ए वन कोच की 31 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे चीफ माइनिंग ऑफिसर दीपक कुमार ने इसकी शिकायत इलाहाबाद मंडल के वरिष्ठ अफसरों से कर दी। इस बीच ट्रेन में गंदगी को लेकर भी यात्री भड़क गए। यात्रियों की शिकायत पर इलाहाबाद जंक्शन पर एसीएम पीपी लाठे और स्टेशन मैनेजर आर राजपूत ने ट्रेन अटेंड की। ट्रेन दिन में 2.50 बजे इलाहाबाद पहुंची।

यहां अफसरों ने पैंट्री कार मैनेजर रूपेश कुमार से पूछताछ की। साथ ही खाने का सैंपल लिया। यात्रियों की शिकायत पर मौके पर ही ट्रेन के सभी कोचों की सफाई कराई गई क्योंकि ट्रेन पूर्व तटीय रेलवे की है इसलिए अफसरों ने बताया कि खाने के सैंपल की रिपोर्ट भुवनेश्वर भेजी जाएगी। तकरीबन 25 मिनट बाद दिन में सवा तीन बजे पुरुषोत्तम को इलाहाबाद से रवाना किया। इलाहाबाद मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद अफसरों ने ट्रेन अटेंड की। कार्रवाई के लिए संबंधित जोन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद जंक्शन पर एसीएम पीपी लाठे ने ट्रेन को अटेंड किया था। हालांकि वह खुद ही इस ट्रेन में सवार होकर इलाहाबाद आ रहे थे। बीच रास्ते वे खुद यात्री समस्या से रूबरू हुए। शायद इसी वजह से ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने से पहले ही तमाम कर्मी साफ सफाई के लिए प्लेटफार्म पर तैनात हो गए। चंद मिनटों में ही ट्रेन में पानी भरे जाने के साथ उसके सभी कोचों की सफाई हो गई। इस दौरान जंक्शन पर एसीएम की मौजूदगी में ही पैंट्री कार मैनेजर से पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें