फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले में 14 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को दिए जाएंगे रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र

Mon, 14 Jan 2019 03:59 PM IST
देव कश्यप भाषा, प्रयागराज
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ मेले के दौरान अपने अभिभावकों से बिछुड़ने वाले बच्चों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचानपत्र (आरएफ आईडी) मुहैया कराएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सोमवार को बताया कि कुंभ मेला 50 दिन चलेगा और इसमें 12 करोड़ से अधिक लोग शामिल होंगे। बच्चे लापता ना होने पायें, इसके लिए 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आरएफ आईडी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि वोडाफोन से सहयोग लिया गया है और वह समन्वय को राजी है। चालीस हजार आरएफआईडी बनेंगी। आरएफआईडी एक किस्म का वायरलेस संचार माध्यम है। इसमें इलेक्ट्रो मैग्नेटिक या इलेक्ट्रोस्टैटिक कफलिंग का इस्तेमाल होता है। यह किसी व्यक्ति या वस्तु की पहचान में सहायक होता है।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में 15 आधुनिक एकीकृत डिजिटल खोया-पाया केन्द्र बनाये गये हैं। सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के अलावा एलईडी के जरिए सूचना के डिस्प्ले की व्यवस्था की गयी है।

उन्होंने बताया कि पहली बार ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा। यह वाहनों की पहचान उनके रंग, लाइसेंस प्लेट, तारीख और वक्त से करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें