फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राधिका, राज यादव, कमल और विनय कुमार ने जीते पदक

विज्ञापन
फूलपुर के लंका मैदान में शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल बच्चे और मौजूद मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल के संयोजन में विधानसभा स्तरीय बालक-बालिकाओं की सब जूनियर और सीनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिता गोमती इंटर कॉलेज के लंका मैदान में आयोजित हुई। सब जूनियर डिवीजन की 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, कुमारी शिवांशी द्वितीय और अनुष्का तृतीय रहीं। बालक वर्ग में राज यादव प्रथम, मंगला प्रसाद बिंद द्वितीय और विशाल पटेल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में कमल प्रथम, रोहित द्वितीय और शनि बिंद तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में सीनियर वर्ग में विनय कुमार प्रथम, नितिन मौर्य द्वितीय और अंकित मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में दिव्यांशु शुक्ला प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और विजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि फूलपुर विधायक दीपक पटेल, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विपेन्द्र सिंह पटेल और चेयरमैन अमरनाथ यादव रहे। विधायक दीपक पटेल ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें