फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे 2016 प्री के प्रश्नों पर भी उठे सवाल

Mon, 17 Oct 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में पूछे गए सवालों के जवाब को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पीसीएस-जे 2015 का विवाद अभी थमा नहीं है कि 2016 की भर्ती के लिए रविवार को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के अभ्यर्थियों ने भी दो प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति जताई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि विधि के पेपर में दो प्रश्नों का सही जवाब विकल्प में शामिल ही नहीं था। आयोग की ओर से उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की ओर से लिखित में आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

गलत जवाब को सही माने जाने पर हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग को कई रिजल्ट संशोधित करने पड़े। हाईकोर्ट ने पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा-2015 का रिजल्ट भी संशोधित करने का आदेश दिया है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इस तरह की लगातार आपत्तियों के बावजूद गलत जवाब का विवाद बना हुआ है। बिशप जानसन केंद्र से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि लॉ के पेपर में दो प्रश्नों का सही जवाब विकल्प में नहीं था। इसके अलावा मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने से संबंधित सवाल लॉ के पेपर में पूछ लिया गया था। अभ्यर्थियों का कहना था कि जबकि, यह प्रश्न सामान्य अध्ययन का है।

आधे से अधिक ने छोड़ दी पीसीएस-जे प्री परीक्षा
इलाहाबाद। लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित पीसीएस-जे 2016 प्रारंभिक परीक्षा में मात्र 46.94 फीसदी उपस्थिति रही। इलाहाबाद के अलावा लखनऊ, आगरा और मेरठ में कुल 85 केंद्रों पर परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 40208 में से 18875 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ का कहना है कि कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें