फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विवाहिता की मौत पर उठे सवाल, पिता ने दी तहरीर

Tue, 19 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बसही गांव में विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने मामले की जांच की मांग की है। गुरुदत्त का पूरा लोटाढ़ निवासी जोगी लाल पाल ने करछना थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री आरती की शादी दो वर्ष पूर्व बसही निवासी सुनील पाल के साथ हुई थी। शादी के बाद आरती की तबीयत खराब रहने लगी और प्रयागराज के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। किडनी खराब होने के कारण वह डायलिसिस पर थी। सोमवार सुबह आरती की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़ित पिता ने पुत्री की मौत का सही कारण पता लगाने और उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें