फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता नागरिक शास्त्र बालिका वर्ग का संस्था आवंटन कोर्ट के निर्णय के बाद

विज्ञापन
Questions raised over Civics result
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से नागरिक शास्त्र के परिणाम को लेकर उठाया गया था सवाल
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 28 फरवरी को घोषित प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के पैनल के विषय में अमर उजला की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद चयन बोर्ड बैकफुट पर आ गया है। चयन बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की अभ्यर्थी सोहिनी देवी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के कारण नागरिक शास्त्र विषय में सामान्य श्रेणी बालिका वर्ग का संस्था आवंटन कोर्ट का फैसला आने तक स्थगित रहेगा। अमर उजाला की ओर से एक मार्च के अपने अंक में कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए प्रवक्ता नागरिक शास्त्र का परिणाम जारी करने की खबर प्रकाशित की थी। इस बारे में अभ्यर्थी सोहिनी देवी की ओर से कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करने की बात कही थी। परीक्षार्थी की ओर से अवमानना की धमकी के बाद आखिरकार चयन बोर्ड ने गलती मानते हुए प्रवक्ता नागरिक शास्त्र में पैनल की घोषणा कोर्ट के निर्णय के बाद करने की बात कही है।
विज्ञापन

टीजीटी की संशोधित उत्तर कुंजी पर उठाया सवाल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 28 फरवरी को जारी टीजीटी परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी को लेकर परीक्षार्थियों ने सवाल उठाए हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि टीजीटी संस्कृत एवं हिंदी के आठ प्रश्नों को एफ करके सभी को बराबर अंक दे दिया गया। प्रतियोगी मानते हैं कि आठ प्रश्न गलत हो जाने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। आठ प्रश्नों को गलत मान लेने और उसके अंक सभी को देने के बाद भी टीजीटी संस्कृत के दो से तीन प्रश्नों पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें