इतना ही नहीं आरोपी ने 28 मार्च, 2019 को सिविल लाइंस स्थित जेके पैलेस होटल में उसका यौन शोषण कर एक ओर विडियो बना डाला। इसके बाद आरोपी रिक्की, युवती का यह विडियो उसके रिश्तेदारों को वॉट्सएप पर भेजने लगा।
इसी मामले को लेकर पुलिस को आरोपी की तलाश है। उसकी तलाश में महामंडलेश्वर से उनके बॉडीगार्ड के बारे में पूछा गया है। उल्लेखनीय है कि किन्नर अखाड़ा ने पहली बार प्रयागराज कुंभ में अपना शिविर लगाया और यह शिविर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।