फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीजे बजाने पर काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इन्कार

Sat, 04 Apr 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में एक युवक की शादी के दौरान अजीब मामला सामने आया। जब डीजे बजाने से नाराज काजी ने निकाह पढ़ाने से इन्कार किया दिया। बाद में दूसरे काजी ने सभी बरातियों से वजू कराया और दूल्हे को नहलाया। इसके बाद देर रात निकाह हुआ। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में जौनपुर से बरात गई थी। जहां बराती डीजे पर ठुमका लगाते हुए लड़की के घर पहुंचे। यह देखन लड़की पक्ष आवाभगत न करते हुए डीजे बजाने पर नाराज हो गए। इसको लेकर दोनों पक्षों में तकरार होने लगी।
विज्ञापन


डायल 112 नंबर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया। घंटों मान-मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए, लेकिन काजी ने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। वह बरातियों को खरी-खोटी सुनाते हुए वहां से चले गए।

घंटों इंतजार के बाद किसी तरह दूसरे काजी को बुलाया गया, जिसने दूल्हे को स्नान और बरातियों को वजू कराने के साथ दुआ करके गलती मानने की शर्त रखी। इसके बाद काजी ने सामूहिक दुआ कराकर अल्लाह से तौबा कराई कि आज के बाद से कहीं भी डीजे नहीं बजाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद निकाह संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार के बजाय शुक्रवार सुबह युवती की विदाई हुई।

वहीं, मौलाना उबैद उल्ला का कहना है कि नाच-गाना शरीयत में हराम है। अल्लाह से तौबा करने के बाद युवक-युवती को निकाह पढ़ाया गया।

मऊआइमा। इलाके में एक युवक की शादी के दौरान अजीब मामला सामने आया। जब डीजे बजाने पर नाराज काजी ने निकाह पढ़ाने से इन्कार किया दिया। बाद में दूसरे काजी ने सभी बारातियों से वजू कराया और दूल्हे को नहलाया। तब जाकर देर रात निकाह हुआ।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव से जौनपुर बरात गई थी। जहां बराती डीजे पर ठुमका लगाते हुए लड़की के घर पहुंचे। इस दौरान लड़की पक्ष आवभगत न करते हुए डीजे बजाने पर नाराज हो गए। इसको लेकर दोनों पक्षों तकरार होने लगी। डायल 112 नंबर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया।
घंटों मान-मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए, लेकिन काजी ने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। उन्होंने बरातियों को खरी-खोटी सुनाते हुए वहां से चले गए। घंटों इंतजार के बाद किसी तरह दूसरे काजी को बुलाया गया। जहां उसने दूल्हे को स्नान करने और बरातियों से वजू कराने और दुआ करके गलती मानने की शर्त रख दी।
विज्ञापन

नाच-गाना शरीयत में हराम है। अल्लाह से तौबा करने और माफी मांगने के बाद निकाह पढ़ाया गया।-मौलाना उबैद उल्ला, काजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें