फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के वर्क सुपरवाइजर पर रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी मेला डिवीजन के स्टोर में तैनात वर्क सुपरवाइजर पर प्राणघातक हमला किया गया। रॉड से उनकी कार के शीशे चूर कर दिए गए। इस मामले में दारागंज थाने में स्टोर के ही चौकीदार को नामजद किया गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया,लेकिन हमलावर को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

कुंभ मेला डिवीजन निर्माण खंड-चार के वर्क सुपरवाइजर विजय श्याम तिवारी पर हमला तब किया गया, जब वह स्टोर से निकलकर अपनी कार से कहीं जा रहे थे। सुपरवाइजर की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक केंद्रीय भंडार के कुछ कक्षों के जीर्ण-शीर्ण कमरों के दरवाजों की मरम्मत के दौरान चौकीदार सोनू सिंह मजदूरों को धमका रहा था। मना करने पर उसने सुपरवाइजर को भी देख लेने की धमकी दी और हमलावर हो गया। कुछ लोगों ने बीच बचाव किया तो वह कार में बैठकर निकलने लगे लेकिन इस दौरान चौकीदार ने रॉड व ईंट से हमला कर दिया। इससे कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले वह फरार हो गया था। पुलिस के जाने के बाद हमलावर ने स्टोर पहुंचकर वर्क सुपरवाइजर को दोबारा धमकी दी। वर्क सुपरवाइजर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मेला डिवीजन के अफसरों से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है, ताकि माघ मेेले का काम निडर होकर कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें