कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव हत्या मामले में पुलिस को चित्रकूट घटनास्थल से एक पर्स मिला है। यह पर्स रणधीर यादव का है, जिसमें कई कागजात हैं। पुलिस ने इन दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव हत्या मामले में पुलिस को चित्रकूट घटनास्थल से एक पर्स मिला है। यह पर्स रणधीर यादव का है, जिसमें कई कागजात हैं। पुलिस ने इन दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस मुख्य हत्यारोपी भाई उदय और विजय यादव को 11 घंटे के लिए रिमांड लेने के बाद चित्रकूट ले गई थी।
विज्ञापन
दोनों को महेवा घाट ले जाया गया, जहां तीन घंटे तक गोताखोरों ने मशक्कत कर राइफल की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। वहीं, कुछ दूरी पर पुलिस को रणधीर का पर्स बरामद हुआ है। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर पूर्व जिला पंचायत के हत्यारोपी उदय यादव व उसके भाई विजय यादव निवासी तुलसी का पूरा थाना नवाबगंज को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस को पूछताछ करने की रिमांड मिला था।