फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता

Fri, 13 Apr 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
संसद में विपक्ष की लामबंदी से परेशान होकर भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में सत्याग्रह अनशन किया। मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की अगुवाई में सुबह दस बजे शुरू हुआ उपवास शाम चार बजे तक चला। इस दौरान उपवास स्थल पर भाजपाइयों ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहा है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में चल रही विकास के कार्यों से भयभीत होकर 23 दिन तक विपक्ष ने संसद नहीं चलने दी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में उपवास स्थल पर पहुंचे भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष सुधीर मिश्र ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल जिस तरह से लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा को गिराने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता आने वाले समय में इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। यहां मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी विपक्ष के रवैये पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष ने सर्वोच्च सदनों को बाधित किया। इससे कई विधेयकों को मंजूरी नहीं मिलने से देश के विकास पर भी चर्चा नहीं हो सकी। कांग्रेसियों ने सदन नहीं चलने दिया, साथ ही 23 दिन का वेतन भी लिया। यह देश के साथ भद्दा मजाक है। यहां डा. एलएस ओझा ने कहा कि जनता समझदार है इस बार भाजपा को अधिक सीटें देकर ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी। सत्याग्रह में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने भी विपक्ष को आड़े हाथ लिया। इस दौरान भाजपा नेता शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, नरेंद्र देव पांडेय, पवन श्रीवास्तव, गणेश केसरवानी, डा. कमला सिंह, कुंज बिहारी मिश्र, संजय गुप्ता, पार्षद रतन दीक्षित, आशीष गुप्ता, शिवांगी मिश्रा, किरण जायसवाल, नीरज गुप्ता, राजेश कुशवाहा, अनीता यादव, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में भाजपा के सत्याग्रह कार्यक्रम  में सांसद श्यामा चरण की गैर मौजूदगी  चर्चा का विषय रही। हालांकि कुछ देर बाद ही वहां सांसद के गैरहाजिर होने की वजह बता दी गई। कहा गया कि सांसद अपनी पत्नी जमुनोत्री गुप्ता के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए हैं। इसी वजह से वे उपवास में शामिल नहीं हो सके। उनके मीडिया प्रभारी रजनीकांत श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


मेयर के उपवास के दिन ही ‘सत्याग्रह उपवास’
 भाजपा के सत्याग्रह उपवास में मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत ऐसे चुनिंदा भाजपई रहे जो उपवास स्थल पर लगातार बैठे रहे। हालांकि मेयर वैसे भी प्रत्येक बृहस्पतिवार को उपवास रखती है। इसलिए उन्हें सत्याग्रह उपवास में ज्यादा परेशानी नहीं आई। कुछ भाजपाई ऐसे भी रहे जिनका भूख प्यास के मारे बुरा हाल था। लेकिन वहां मीडिया की मौजूदगी एवं पिछले दिनों कांग्रेस के उपवास कार्यक्रम के पूर्व उनके नेताओं का छोला भटूरा खाने का मामला सामने आने की वजह से वे अनशन स्थल पर बैठे रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें