फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फलाहारी बाबा आश्रम पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Sat, 25 Apr 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुंमत कथा के विश्राम दिवस पर बृहस्पतिवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अरैल बांध रोड स्थित श्रीश्री 1008 श्री फलाहारी बाबा आश्रम पहुंचे। यह आश्रम उनके गुरुदेव जगतगुरु रामभद्राचार्य की दीक्षा स्थली है। यहां उन्होंने संतों के साथ सनातन, गौ रक्षा, गरीब कन्याओं का विवाह, धर्मांतरण व युवकों का सनातन की ओर लगाव के बढ़ाने पर चर्चा की। चर्चा के दौरान अयोध्या धाम से राजू दास, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि व स्वामी राम रतन दास जी महाराज एवं छोटे सरकार राजाराम दास जी महाराज मौजूद रहे। बैठक के दौरान संतों से युवकों को सनातन से जोड़ने के प्रयास को गति देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि भारत के संपूर्ण युवा वर्ग को सनातन धर्म की शिक्षा शास्त्र देने के लिए एक संगठन बनाना बहुत जरूरी है। युवा जब वेद, शास्त्र, गीता की महिमा सुनेंगे तभी आस्था बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें