फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोचिकित्सकों ने बताए तनाव प्रबंधन के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटरों से घरों को जा रहे लोगों को भविष्य की चिंता सता रही है। मेरी रिपोर्ट नहीं मिली, हम ठीक हैं कि नहीं, पड़ोसी क्या सोचेंगे, अब काम धंधा कैसे होगा, परिवार या बच्चों के साथ रह सकेंगे या नहीं जैसे सवालों से लोग परेशान हैं। मनोचिकित्सकों ने बुधवार को लोगों को तनाव प्रबंधन के गुर बताए। लोगों को कोरोना फोबिया से बाहर निकलने, डिप्रेशन से बचने के साथ मनोरंजन करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान आश्रय स्थलों या शेल्टर होम्स में रह रहे लोगों को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूक किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. वीके मिश्रा के मुताबिक इस कार्य में नैदानिक मनोचिकित्सक डॉ. ईशन्य राज और डॉ. अजय मिश्रा की टीम काम कर रही है।
करेली के फोर सीजन गेस्ट हाउस, आशा रायल पैलेस, एचएस गार्डेन में मनोचिकित्सकों के परीक्षण में पाया गया कि क्वारंटीन रहे लोग घरों को जा तो रहे हैं, लेकिन तमाम आशंकाएं उनके दिमाग पर हावी हैं। लोगों को तनाव मुक्त रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

डॉ. ईशान्या ने बताया कि भविष्य की चिंता कर रहे लोगों में अस्थिरता का भय है। वह समाज की मुख्य धारा में शामिल होंगे या नहीं, इस बात पर लोगों को तमाम आशंकाएं हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि क्वारंटीन रहने के दौरान हुई गतिविधियों को भुलाएं। घर परिवार के बीच में रहकर टीवी पर मनोरंजक कार्यक्रम देखें। खुद को स्वस्थ महसूस करें और तनाव न हावी होने दें।
चिकित्सकों ने लोगों को बताया कि यहां से जाने के बाद हो सकता है आपके मन में दोष की भावना आए, आप आत्मग्लानि या उदासी का शिकार हों, ऐसी स्थितियों से उबरना होगा। पिछली बातों को भूलकर नए सिरे से भविष्य योजनाएं बनाकर चिंतामुक्त हो सकते हैं। डॉ, ईशान्या ने बताया कि किसी भी दिक्कत के लिए मानसिक स्वास्थ्य परामर्श हेल्पलाइन नंबर उनसे 7318257567 नंबर पर कॉल कर परेशानियों को साझा करें, निदान किया जाएगा। यह मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शहर के सभी क्वारंटीन सेंटरों पर चलाया जा रहा है। इस कार्य को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बुधवार को देखा और सराहा है। इस मौके पर चिकित्सकों के साथ घर जा रहे लोगों को राशन के पैकेट (आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, आलू, सब्जी मसाला आदि) भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें