पुलिस के द्वारा छात्रों को जारी किया गया नोटिस।
- फोटो : संवाद।
विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा छात्रों को बीएनएसएस 168 के तहत नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि कानून व्यवस्था बिगड़ती है कोई संज्ञेय घटना होती है तो छात्र जिम्मेदार होंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रात में दो बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारी 35 छात्रों को नोटिस जारी किया है। थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र की ओर से कौंधियारा थाना क्षेत्र के तेंदुई निवासी शिवांशु द्विवेदी पुत्र संतोष कुमार समेत 35 छात्रों को जारी नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय परिसर और उसके बाहर अराजकता पूर्वक तोड़फोड़, सड़क जाम और पुतला दहन की योजना बनाई जा रही है। इससे लोकशांति होने की प्रबल संभावना है। किसी भी छात्र को हानि पहुंचती है तो उसके लिए प्रदर्शनकारी छात्र जिम्मेदार होंगे। नोटिस उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।