फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतियोगी छात्रों का धरना जारी, एडी माध्यमिक के खिलाफ फूटा गुस्सा, सीबीआई जांच की मांग

Thu, 25 Jun 2026 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को तत्काल बर्खास्त कर संपत्ति की सीबीआई जांच कराने और टीजीटी-पीजीटी के 23,775 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी नियमावली के आधार पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 23,775 रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को तत्काल बर्खास्त करने तथा उनकी संपत्ति की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट-3 हीरालाल सैनी को सौंपा।

विज्ञापन


युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि 11 जून से अभ्यर्थी लगातार आंदोलनरत हैं और पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को सौंपा गया था, लेकिन उक्त ज्ञापन को गंभीरता से न लेकर कूड़ेदान में फेंक दिया गया और जब युवा मंच को खबर मिली तो 22 जून को पुनः आन्दोलन शुरू कर दिया। अपर शिक्षा निदेशक के इस कृत्य से  प्रतियोगी छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

अनिल सिंह ने बताया कि प्रशासन को पूर्व में ही अवगत करा दिया गया था कि शाम चार बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बावजूद काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। देर शाम लगभग 7 बजे नगर मजिस्ट्रेट-3 हीरालाल सैनी धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यदि और अधिक देरी होती तो आंदोलनकारी छात्र पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी आवास तक पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए तैयार थे और धरना स्थल से आगे बढ़ने की तैयारी भी कर चुके थे।
विज्ञापन


युवा मंच ने मांग की है कि टीजीटी-पीजीटी के 23,775 रिक्त पदों पर शीघ्र पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी किया जाए तथा अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रभाकर सिंह परिहार, अशोक कुमार पटेल, कुमार कौशल, शीतला प्रसाद ओझा, अमित तिवारी, अखिलेश वर्मा, एल.के. चौधरी, सुशोभित चौरसिया, बृजेश सिंह, योगेंद्र पाल, रोहित शाक्य, संजीव कुमार वर्मा, सरजू कुमार सोनी, रिंकी चौहान, रीता केशरवानी, ममता पटेल, अनी यादव, आरती सिंह, प्रियंका मिश्रा, अंजू मिश्रा, तोशी वर्मा, नीलम यादव, अश्वनी कुमार, मोहम्मद आसिफ, विनोद कुमार, कपिल देव वर्मा, राम नरेश, राज कुमार यादव, भानु प्रताप शुक्ला, विपिन पाल एवं संगम वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें