फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पुंछ गुरुद्वारे पर बमबारी के विरोध में प्रदर्शन, गुरुद्वारों को भारतीय सीमा में मिलाया जाए

Fri, 09 May 2025 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बलिदानियों को नमन करते हुए गुरुद्वारे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मूल मंत्र साहिब का पाठ किया गया। शहीदों की आत्मा के लिए गुरु महाराज के चरणों में अरदास की गई। मुख्य सेवादार मनजीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के जरिए अस्थिरता पैदा कर गंगा जमुना तहजीब को खत्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
हमले में मारे गए सिखों की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारे में अरदास की गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सेना द्वारा पुंछ स्थित गुरुद्वारा एवं सिविल आबादी पर कायरतापूर्ण हमले का गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार मीरापुर प्रयागराज सिख समाज द्वारा पुरजोर विरोध किया है।बलिदानियों को नमन करते हुए गुरुद्वारे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मूल मंत्र साहिब का पाठ किया गया। शहीदों की आत्मा के लिए गुरु महाराज के चरणों में अरदास की गई। मुख्य सेवादार मनजीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के जरिए अस्थिरता पैदा कर गंगा जमुना तहजीब को खत्म करने की कोशिश की।

विज्ञापन


यही समय है पाकिस्तान को नेस्तनाबूद भारतीय सेना को कर देना चाहिए। हर सिक्ख भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। सिख सेवा-समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति है। फिर ऐसे समय में इन आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए किसी भी हद तक सिख समाज के लोग भारत की सेना के साथ खड़े हैं। जोश में जयकारों के साथ जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उद्घोषों के साथ आक्रोश व्यक्त किया। पाकिस्तान का नक्शा विश्व मानचित्र से समाप्त करने की बात भी कही। 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र भाजपा सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी से मांग की यही सही समय है इस समय सिखों के जो धार्मिक स्थल ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब पाकिस्तान के कब्जे में है. उनको भारत में मिला लिया जाए। इस अवसर पर मनजीत सिंह, देविंदर पाल सिंह,हरविंदर सिंह पूरी,जतिंदर सिंह नरूला,सरदार पतविंदर सिंह,गजेंद्र पाल सिंह,सतविंदर सिंह,रोमित सिंह, हरमनजी सिंह, मनजीत कौर,गुरुजीत कौर, परमीत कौर, दलजीत कौर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें