10 से ज्यादा तारीखें लगीं, फिर पिघला मन
इस बीच पति की दूसरी शादी की तैयारी की सूचना मिलते ही वर्षों से ठहरा विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को रिश्ते की अहमियत समझाई गई और दोनों पक्षों की शिकायतें सुनी गईं। पति-पत्नी के बीच इतनी दूरियां थीं कि काउंसलिंग के लिए 10 से अधिक तारीखें लगानी पड़ीं। कई बार पत्नी नहीं पहुंची तो कभी पति ने आने से इन्कार कर दिया।
नए सिरे से शुरू किया वैवाहिक जीवन
केंद्र की प्रभारी रचना सिंह और उनकी टीम ने लगातार दोनों पक्षों से संवाद बनाए रखा। हर पेशी पर उनकी शिकायतें सुनीं, रिश्ते की अहमियत समझाई और परिवार के भविष्य का एहसास कराया। आखिरकार लंबी काउंसलिंग के बाद दोनों का मन बदला और उन्होंने तीन साल पुरानी दूरियां मिटाकर फिर से साथ रहने का फैसला कर लिया। दोनों ने नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने पर सहमति जताई।