फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रयागराज से गाजियाबाद के हिंडन के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sun, 22 Jun 2025 02:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष सांसद प्रवीण पटेल ने बताया, हिंडन एयरपोर्ट से प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधी उड़ान शुरू करने के मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के भारी ट्रैफिक को देखते हुए प्रयागराज से गाजियाबाद के हिंडन के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। प्रयागराज से सुबह हिंडन के लिए और शाम को हिंडन से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस विमान सेवा के शुरू होने से गाजियाबाद के साथ नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष सांसद प्रवीण पटेल ने बताया, हिंडन एयरपोर्ट से प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधी उड़ान शुरू करने के मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्री से वार्ता की जाएगी। हिंडन के लिए विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

एयरपोर्ट निदेशक मुकेश उपाध्याय ने बताया, विमानन कंपनी इंडिगो और अकासा एयर से भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय से समन्वय कर इन उड़ान सेवाओं को शुरू करने के लिए कहा गया है। वर्तमान में दिल्ली के लिए इंडिगो की एक नियमित और एलाइंस एयर की सप्ताह में पांच दिन उड़ान संचालित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें