घटना से एक-डेढ़ घंटे पहले घर से कहीं चली गई थी आसिफ की बहन
दूसरी तरफ, इरफान के बेटे मोहम्मद आमिर का आरोप है कि घटना से करीब एक-डेढ़ घंटे पहले आसिफ की बहन अपने घर से कहीं चली गई। यही नहीं, जल्दबाजी में उसने अपने घर के दरवाजे पर ताला भी नहीं लगाया था। हालांकि, पुलिस बयान के आधार पर सभी तथ्यों को खंगालने में जुट गई है, सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
मामले के कुछ प्रमुख तथ्य
1- इरफान और आसिफ कई वर्ष पूर्व जमीन का एक साथ काम करते थे, लेकिन दोनों में विवाद होने के बाद इन दोनों ने अपना काम अलग कर लिया था।
2- इरफान के गांव में स्थित एक जमीन को लेकर भी दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
3- करीबी रिश्तेदार से रुपये के लेनदेन की बात भी पुलिस जांच में सामने आई है, इसे लेकर भी पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
4- करीब पांच साल पहले गोकशी के मामले में मुखबिरी करने के शक में भी हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
अगले दिन दुकानें रहीं बंद, पसरा सन्नाटा
घटना के अगले दिन गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहे के पास सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। लोग घटना से सहमे नजर आए और हर कोई वारदात के बारे में चर्चा करता रहा। दुकानदारों का कहना है कि सुबह से ही लोग घरों में रहे और बाजार सूना नजर आया।
आसिफ समेत आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद
पुलिस जांच में आसिफ दुर्रानी समेत अन्य आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद मिले। हालांकि, रेकी करने का आरोपी पुलिस हिरासत में है। वहीं, कई संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।