फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर को फोन पर धमकाया, मांगी पांच लाख रंगदारी

Fri, 31 Jul 2020 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
रंगदारी मांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जार्जटाउन में तुलारामबाग निवासी प्रॉपर्टी डीलर शैलेष कुमार तिवारी से पांच लाख रंगदारी मांगी गई। रुपये न देने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने को धमकाया गया। खौफजदा व्यापारी ने जार्जटाउन थाने में नामजद तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


भुक्तभोगी शैलेष पुत्र एसएन तिवारी तुलारामबाग स्थित उत्कर्ष अपार्टमेंट में परिवार सहित रहते हैं। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ही ट्रांसपोर्ट का भी काम है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार  रात वह अपने घर पर थे। 9.30 से 10 बजे के बीच उनके मोबाइल पर बैरहना निवासी अमित यादव व उसके साले राज यादव ने कई बार पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगे और रुपये न देने पर जान से मारने को धमकाया गया।

भुक्तभोगी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अमित अपने को सपा नेता बताता है। जार्जटाउन इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन नंबरों से कॉल आई, वह स्विच ऑफ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें