हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत जज खफीफा, अपर जज खफीफा सिविल जज, वरिष्ठ श्रेणी अपर सिविल जज, वरिष्ठ श्रेणी सीजेएम व एसीजेएम स्तर के 67 न्यायिक अधिकारियों को प्रोन्नत कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। इनमें से अधिकतर की तैनाती जहां कार्यरत हैं, वहीं की गई है जबकि कई को स्थानांतरित भी किया गया है।
हाईकोर्ट प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज में कार्यरत एसीजेएम रेलवे अशोक कुमार श्रीवास्तव व जज खफीफा नुसरत खान को यहां अपर जिला व सत्र न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि कानपुर नगर की स्पेशल सीजेएम निशा झा को प्रोन्नत करके प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है। इनके अलावा नव चयनित 25 एचजेएस अधिकारियों को भी तैनाती दी गई है।