फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जेसीबी-डंपर लगाकर रोकी हंस भगवान की यात्रा, क्रिया योग आश्रम के कई कर्मचारी हिरासत में

Wed, 18 Nov 2026 09:14 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)

सार

नई झूंसी में बुधवार को हंस भगवान के अवतरण दिवस पर निकाली जा रही यात्रा का रास्ता जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर लगाकर रोक दिया गया। इससे यात्रा करीब ढाई घंटे तक रुकी रही।
विज्ञापन
झूंसी में क्रिया योग आश्रम के कर्मचारियों से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई झूंसी में बुधवार को हंस भगवान के अवतरण दिवस पर निकाली जा रही यात्रा का रास्ता जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर लगाकर रोक दिया गया। इससे यात्रा करीब ढाई घंटे तक रुकी रही। सूचना पर पहुंची झूंसी और दारागंज पुलिस के साथ क्रिया योग आश्रम के संतों और देशी-विदेशी महिला शिष्याओं की तीखी नोकझोंक हुई। आश्रम के लोगों ने रास्ते को अपनी निजी भूमिधरी जमीन बताते हुए यात्रा निकालने का विरोध किया। बाद में पुलिस ने वाहनों को हटवाकर रास्ता खाली कराया, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ सकी। घटना के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही।                                                                        

अक्षय नवमी पर हर वर्ष हंस भगवान के अवतरण दिवस पर यात्रा निकाली जाती है। इस बार भी यात्रा संचालक व्यास मुनि करीब डेढ़ दर्जन लोगों के साथ यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान नई झूंसी में क्रिया योग आश्रम के पास जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर खड़े कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। इससे यात्रा बीच रास्ते में ही रुक गई। सूचना पर एसीपी झूंसी अरुण पाराशर, इंस्पेक्टर नरेश कुमार कश्यप और दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्रम के संतों को बताया कि यात्रा निकालने की अनुमति उच्चाधिकारियों की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


इस पर आश्रम के संतों ने रास्ते को अपनी निजी भूमिधरी जमीन बताते हुए वहां से यात्रा नहीं निकलने देने की बात कही। इसी मुद्दे पर पुलिस और आश्रम के संतों व महिला शिष्याओं के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। सूचना पर एसडीएम फूलपुर हीरालाल सेनी भी मौके पर पहुंचे। उनसे वार्ता और ढाई घंटे तक चले विवाद के बाद पुलिस ने समझाकर लोगों को हटाया और जेसीबी, डंपर व ट्रैक्टर हटवाकर रास्ता खुलवाया। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

आश्रम के लोगों को हिरासत में लेने की सूचना पर झूंसी थाने पहुंचे योगी सत्यम। - फोटो : अमर उजाला।
क्रियायोग आश्रम के स्वामी योगी सत्यम बोले रास्ता उनकी भूमिधरी से है गया 

हंस भगवान के अवतरण दिवस पर निकल जाने वाली यात्रा को रोके जाने के विवाद को लेकर क्रियायोग आश्रम के स्वामी योगी सत्यम का कहना है कि जिस मार्ग से यात्रा निकाली जा रही है। उस मार्ग से डेढ़ सौ साल से कोई यात्रा नहीं निकाली गई। इसके बावजूद कथित व्यक्ति जबरदस्ती उनकी भूमि धरी जमीन से यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। इस बात की उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने यात्रा के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। बाद में एसडीएम के अनुरोध पर उन्होंने रास्ता खोला।            

आश्रम के लोगों को थाने में बैठाया तो योगी सत्यम पहुंचे थाने, तब जाकर पुलिस ने छोड़ा  

यात्रा के विवाद के बाद पुलिस ने क्रियायोग आश्रम के कुछ कर्मचरियों को हिरासत में ले लिया था। शाम तकरीबन सात बजे तक उन्हें नहीं छोड़ा गया तो आश्रम के स्वामी योगी सत्यम अपनी महिला शिष्याओं के साथ शाम को तकरीबन आठ बजे झूंसी थाने पहुंचे। इस दौरान एसीपी झूंसी अरुण पाराशर से उनकी तीखी झड़प हुई। तब जाकर लिखापढ़ी कर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें