फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अकीदत के साथ निकाला दुलदुल का जुलूस

Wed, 24 Jun 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर कस्बे में निकला दुलदुल का जुलूस और शामिल अकीदतमंद।
विज्ञापन
सातवीं मोहर्रम पर मंगलवार को दुलदुल का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। हवेली की मस्जिद से बड़ा आलम बरामद होकर बदरुल हसन जैदी के आवास पहुंचा। जहां से दुलदुल रवाना किया गया।
विज्ञापन

अंजुमने अब्बासिया के ईशान जैदी और जमन फूलपुर ने नौहा पढ़ी। हवेली में मुतवल्ली ब्लॉगत हुसैन उर्फ बल्लन, जलालत हुसैन उर्फ शेखू और सैयद असकरी रजा जैदी, जबकि कैथाना में खुर्शीद अकबर, मुमताज अहमद, खुर्शीद अकरम, सलाहुद्दीन, सलीम अख्तर और मो. असीम ने जुलूस का स्वागत किया। पूरा अच्छई में सैयद इखलाक अहमद और सैयद इलियास अहमद ने इस्तकबाल किया। माैके पर पूर्व चेयरमैन मंसूर आलम, मो. दानिश, इस्लाह अहमद बबलू, सेराज अंसारी, पूर्व सभासद मो. कामिल, मो. फुरकान, मो. इमरान आमिर और मो. फजल बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें