फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उच्च शिक्षा में ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया शुरू, दो दिन तक भरे जाएंगे आवेदन

Thu, 12 Jun 2025 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजकीय महाविद्यालयों में प्रांतीय उच्चतर शिक्षा समूह-क सेवा संवर्ग के प्रवक्ताओं एवं प्राचार्यों के ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया 12 जून से शुरू होगी। इस बाबत विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय महाविद्यालयों में प्रांतीय उच्चतर शिक्षा समूह-क सेवा संवर्ग के प्रवक्ताओं एवं प्राचार्यों के ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो गई है। इस बाबत विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एनआईसी द्वारा ऑनलाइन स्थानांतरण के पोर्टल को तैयार करने, राजकीय महाविद्यालयों की ओर से ऑनलाइन वैकेंसी को भरे जाने, उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा पोर्टल पर भरी गई वैकेंसी को सत्यापित करने और स्थानांतरण के इच्छुक आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 12 जून को दोपहर 12 बजे से 13 जून को दोपहर एक बजे तक पूरी की जाएगी।

संबंधित प्राचार्य द्वारा आवेदकों के फॉर्म का सत्यापन 12 जून को दोपहर 12 बजे से 13 जून को दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। निदेशक लॉगइन पर आवेदकों के फॉर्म फॉरवर्ड करने की प्रक्रिया 13 जून दोपहर तीन बजे तक पूरी की जाएगी और उसी दिन डाटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। 14 जून तक स्थानांतरण आदेश डाउनलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विशेष सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से वर्तमान में कुल कार्यरत प्रवक्ताओं के 20 प्रतिशत तक ही स्थानांतरण किए जाएंगे। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों के स्थानांतरण ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे। स्नातक स्तर के प्राचार्य स्नातक महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर स्तर के प्राचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तबादले के लिए अर्ह होंगे।

महत्वाकांक्षी जिला योजना के जिलों में से किसी प्रवक्ता को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा, लेकिन अन्य जिलों से इन जिलों में स्थानांतरण संभव हो सकेगा। ऐसे महाविद्यालय जहां तीन से कम प्रवक्ता तैनात हैं, उन कॉलेजों के प्रवक्ताओं को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से आवेदन करना होगा, लेकिन उनका स्थानांतरण आदेश तभी तक मान्य होगा जब तक उस महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से कोई दूसरा प्रवक्ता कार्यभार ग्रहण न कर ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें