फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की वेबसाइट में गड़बड़ी से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऑनलाइन कॉज लिस्ट देखने में वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड़बड़ी पिछले एक हफ्ते से है, इसकी वजह से ऑनलाइन काजलिस्ट वकीलों के नाम से नही खुल रही है, जिससे काजलिस्ट न लेने वाले वकीलों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में एडवोकेट रोल पर 22 हजार से अधिक अधिवक्ता दर्ज हैं। साढे़ तीन हजार अधिवक्ता ही काजलिस्ट लेते हैं। बाकी के वकील हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ही निर्भर हैं। पिछले एक हफ्ते से काजलिस्ट अधिवक्ता के नाम से सर्च सिस्टम ठप है। उप्र जूनियर लायर्स एसोसिएशन के सचिव जीपी सिंह व अन्य अधिवक्ताओं ने वेबसाइट दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें