फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माफिया अतीक के करीबियों से जुड़ी बेनामी संपत्तियों की जांच कर सात दिन में मांगी रिपोर्ट

Thu, 13 Aug 2026 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के करीबियों से जुड़ी बताई जा रही कथित बेनामी संपत्तियों की जांच अब पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम करेगी।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के करीबियों से जुड़ी बताई जा रही कथित बेनामी संपत्तियों की जांच अब पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम करेगी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मौजा शाह उर्फ पीपलगांव और दानूपुर में अनुसूचित जाति के लोगों की संपत्तियों को कथित तौर पर दूसरे के नाम दर्ज कराए जाने और बाद में उनके क्रय-विक्रय के आरोपों की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन


उप-जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र के मुताबिक चक निरातुल निवासी राजीव नागर के नाम पर इन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की संपत्तियां कथित तौर पर बेनामी रूप से लिखवाए जाने का उल्लेख किया गया है। आरोप यह भी है कि इन संपत्तियों का क्रय-विक्रय कर धन अतीक के कथित गुर्गों और रिश्तेदारों के माध्यम से संबंधित लोगों तक पहुंचाया जाता रहा। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। जांच के लिए नायब तहसीलदार दक्षिणी सदर पीयूष कुशवाहा को टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा एयरपोर्ट थाने के प्रभारी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक अमर सिंह, शाह उर्फ पीपलगांव और दानूपुर क्षेत्र के संबंधित लेखपालों को जांच टीम का हिस्सा बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें